लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 April 2022: वैशाख अमावस्या तिथि पर आज सूर्य ग्रहण, जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 30 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपने पिताजी से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में सीनियर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिजनों या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

मिथुन: आज आपके आत्म-विश्वास में थोड़ी कमी दिखाई दे सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क: आज आपके कारोबार में तरक्की में होगी। धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। वाणी में कठोरता के कारण किसी से रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। 

सिंह: अति उत्साहित होने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको निजी जीवन में शर्मिंदगी उठानी पड़े। 

कन्या: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आमदनी में कमी और खर्चों में इजाफा हो सकता है। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

तुला: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से नाराजगी रह सकती है। सुखद परिणाम आने में देरी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। 

वृश्चिक: आज आपके खर्चों में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपको आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

धनु: आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। धन को संचित करने में सफल हो सकते हैं। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। 

मकर: आज किसी काम की वजह से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ: आज आपको मानसिक शांति पाने के लि प्रयास करना होगा। आज आप और दिनों अपेक्षा थोड़े एक्टिव नजर आ सकते हैं। धन खर्च होने के आसार हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: कला संगीत में रुचि बढ़ सकती है। घर-परिवार की जिम्मेदारी का काम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। धन संचय करने में कठिनाई होगी। घर में किसी समस्या को लेकर तनाव पैदा हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य