लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 29 April 2022: तुला, मकर और मीन राशिवालों के लिए भाग्यशाली है शुक्रवार का दिन, जानें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2022 06:48 IST

Aaj Ka Rashifal 29 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज के दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कानूनी कार्य को नजरअंदाज न करें। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

वृषभ: नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। धन आपसे खर्च भी हो सकता है, खासकर कपड़े खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

मिथुन: व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे।

कर्क: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सहपरिवार कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। यदि कोई नया कार्य करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।

सिंह: आज आप पेशेवर या फिर निजी जीवन में कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जरूरी काम के लिए जीवनसाथी की सलाह मशविरा अवश्य लें।

कन्या: आज का दिन कारोबार के लिए बेहतर है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। 

तुला: भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल है। सामाजिक जीवन में आपकी साख बढ़ेगी। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर साबित हो होगा। प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। 

धनु: व्यवसाय के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

मकर: आज आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। 

कुंभ: आज का दिन महत्वाकांक्षाओं से भरा रहेगा। कार्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

मीन: आपका मन शांत रहेगा। ध्यान केंद्रित कर अपना काम पूर्ण करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचने का प्रयास करना होगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स