लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 28 March 2022: आज इन 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे, कामकाज में पाएंगे सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 28 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना समय बिताएंगे। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

वृषभ: आज आपको मानसिक थकान का अहसास हो सकता है। लेकिन शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन: आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। 

कर्क: आज समाज के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है। 

सिंह: आज आपका आत्म-विश्वास ऊँचा बना रहेगा। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। 

कन्या: आज अचानक से आप किसी नए स्रोत से धन प्राप्त कर सकते हैं। किसी मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

तुला: धनप्राप्ति के योग हैं, जिससे आप अपने पुराने कर्जों को निपटान करेंगे। यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में खुद को संभालें।

वृश्चिक: आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

धनु: अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

मकर: आप अपने विजय पथ पर आगे बढ़ेंगे। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

कुंभ: आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में सफलता पाएंगे। अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्य-व्यापार में तरक्की होगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स