लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 28 July 2022: सावन अमावस्या पर आज किसे होगा फायदा, किसे नुकसान? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 07:23 IST

Aaj Ka Rashifal 28 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है। 

वृषभ: आपके सरकारी कामकाज किसी राजनेता के माध्यम से पूर्ण होंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। 

मिथुन: आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

कर्क: आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है।

सिंह: आज आप यदि बुद्धि से कार्य करेंगे तो आपके कारोबार अथवा कार्य में विस्तार होगा। नौकरी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या: आज परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

तुला: आज आप अपने कारोबार में लाभ की आशा कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक: आज आपको सामान्य परिणामों की प्राप्ति होगी। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: आज आपकी नौकरी में पदोन्नति होगी। आमदनी के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

मकर: आज आप सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने कार्य को करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। 

कुंभ: कार्य-व्यापार में धैर्य से काम लेना होगा। मनोवांछित परिणाम न मिलने पर मन में निराशा का भाव आ सकता है। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।

मीन: आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। कानूनी निर्णय आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य