लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 27 Nov 2021: आज इन 4 राशियों पर ग्रह नक्षत्र होंगे मेहरबान, दिलाएंगे बड़ी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2021 07:13 IST

Aaj Ka Rashifal 27 November 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे। कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी

वृषभ: आज आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 

मिथुन: आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। घर में तनाव का माहौल रह सकता है। तालाब या नदी के पास न जाएं। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

कर्क: आज का दिन परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। दिन अच्छा है। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंह: आज आप आध्यात्मिक उन्नति की अग्रसर होंगे। चिंतन-मनन में दिन गुजरेगा। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धनलाभ का योग है। हितशत्रुओं से नुकसान हो सकता है, इसलिए बचकर रहें।

कन्या: आपका दिन अच्छा है बस थोड़ी सी सावधानी बरतनी है। ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। 

तुला: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है। 

वृश्चिक: आज आपको आपके आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

धनु: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

मकर: आज आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर संभलकर जाएं। 

कुंभ: विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। 

मीन: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स