लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 27 July 2022: आज इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, आय प्राप्ति के मार्ग होंगे प्रशस्त

By रुस्तम राणा | Updated: July 27, 2022 06:51 IST

Aaj Ka Rashifal 27 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप संजीदगी से काम करेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। 

वृषभ: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। अपनी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता के कारण लोग आपका सम्मान करेंगे। आप अपने बौद्धिक कार्यों से सफलता पाएंगे। संपत्ति से आमदनी प्राप्त करेंगे।

मिथुन: आज आर्थिक लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने या फिर मनोरंजन करने जा सकते हैं। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। वाणी में संयम रखें। किसी को कटु शब्द न बोलें। 

कर्क: आज आपके धन में वृद्धि होने की संभावना है। मानसिक शक्ति प्रबल रहेगी। हालांकि किसी फैसले को लेकर मन में असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। माता जी से धन प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। इससे आपको ही नुकसान पहुंचेगा। खर्चे उम्मीद से अधिक बढ़ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। 

कन्या: आज आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज काम थोड़ा अधिक रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे।  

तुला: आज आपको अपनी उपलब्धियों का उचित सम्मान प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आपका अधिक समय बीतेगा। छात्र आज सोशल मीडिया पर प्रेरित वीडियो देख सकते हैं।

वृश्चिक: आज प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। प्रियतम के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा।

धनु: आज नौकरी बदलने का अच्छा समय है। आकस्मिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

मकर: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलना होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

कुंभ: आज आप अपने कमजोर आर्थिक पक्ष को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक शांति के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, परंतु विरोधियों से सावधान रहना होगा।

मीन: आज अधिक उत्साहित होकर कोई वादा न करें। कार्यक्षेत्र में किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य