लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 26 Nov 2021: सूर्य की राशि में चंद्रमा, तीन राशियों को रहना होगा बचकर आज, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2021 07:19 IST

Aaj Ka Rashifal 26 November 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। 

वृषभ: आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रियजनों मीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। 

मिथुन: आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएँगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। 

कर्क: शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

सिंह: आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। 

तुला: आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

वृश्चिक: आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

धनु: आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

मकर: आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। 

कुंभ: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। 

मीन: आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहपरिवार किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स