लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 March 2022: मेष, वृषभ सहित 5 राशियों को होगा आज लाभ, गूड न्यूज मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2022 06:32 IST

Aaj Ka Rashifal 26 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ: शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। आप राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन: नौकरी कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। मन में शांति की भावना रहेगी। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं।

कर्क: आज आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। मन भी किसी चीज को लेकर परेशान रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

सिंह: पठन पाठन के लिए दि अच्छा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। 

कन्या: नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। अपने दैनिक कार्य से आराम लेकर आज कुछ तफरी कर सकते हैं। 

तुला: आज निजी जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आपके वाहन सुख में वृद्धि की संभावना है।

वृश्चिक: आपकी वाणी में मधुरता आएगी। गुस्सा भी आ सकता है। लेकिन आपको उसे काबू करना होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे।

धनु: मन में स्पष्टता रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहना होगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मकर: आज आपको व्यर्थ के कार्य से बचना होगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन की संभावना है। पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें। पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

कुंभ: आज आपके आलस्य में वृद्धि होगी। सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मीन: आज कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश रखना होगा। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स