लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: आज आर्थिक लाभ के बनेंगे योग, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ होगा मनोरंजन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप अपने प्रियतम से दिल की बात कहने में नहीं हिचकिचाएंगे। परिजनों के साथ बाहर लंच करने जा सकते हैं। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृषभ: आज आपके विदेशी संबंध मजबूत होंगे। काम के सिलसिले से कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। व्यापार में धनलाभ का योग है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य है तो वह पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।  

मिथुन: आज आपको अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करना होगा। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। 

कर्क: आज आप दूसरों की मदद कर पुण्य प्राप्त लाभ कमा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ के योग है। 

सिंह: आज आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। घरवालों के साथ समय बीतेगा। अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहना होगा। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

कन्या: आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आप प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

तुला: आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचानक से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

वृश्चिक: आज आपको संयम से काम लेना होगा। हालांकि आज के दिन आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ कम होगा।

धनु: आज आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी करीबी मित्र का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।

मकर: आज लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। 

कुंभ: आज आपका भाग्य साथ देगा। जिससे कि आपको विविध क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। माता जी रिश्ते सुधर सकते हैं। निजी जीवन में आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है। 

मीन: आज परिजनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है। बात ज्यादा न बढ़े, इस बात का ख्याल रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स