लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 August 2022: आज सिंह राशिवाले धन की लेनदेन में बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2022 06:44 IST

Aaj Ka Rashifal 26 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में फैसला लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। अपने दैनिक कार्य से आराम लेकर आज कुछ तफरी कर सकते हैं। 

वृषभ: आज आप किसी बड़े की मदद करने से राहत महसूस करेंगे। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आपके वाहन सुख में वृद्धि की संभावना है।

मिथुन: आज आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। गुस्सा भी आ सकता है। लेकिन आपको उसे काबू करना होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे।

कर्क: घर में किसी नए सदस्य के आने की खबर आपको जल्द ही सुनने को मिलेगी। मन में स्पष्टता रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहना होगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह: इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में कुछ परिवर्तन की संभावना है। पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें। पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

कन्या: आज किसी शुभ कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

तुला: कार्यक्षेत्र में रुकावटें और मुश्किलें आएंगी। खर्चे बढ़ेंगे। आज कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश रखना होगा। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें।

वृश्चिक: आज आप थोड़ी सी मेहनत करेंगे तो बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

धनु: आज विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। आप राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मकर: आज कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव इस अवधि के दौरान सफलता की कुंजी है। मन में शांति की भावना रहेगी। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं।

कुंभ: आज लोगों का आप पर विश्वास बना रहेगा। मन भी किसी चीज को लेकर परेशान रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

मीन: आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स