लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: एकादशी तिथि आज, इन 5 राशिवालों के लिए भाग्यशाली है दिन

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको आर्थि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन अधिक खर्च हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।

वृषभ: आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शारीरिक-मानसिक सुख का अनुभव होगा। तभी आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। परिस्थिति के अनुसार, सोच-समझकर कार्य करें। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

कर्क: आज आप कुछ नया अनुभव कर सकते हैं। कमाई के बढ़ने के आसार हैं। अचानक से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

सिंह: आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। सांसारिक मोह माया आपको अपनी ओर खींचेगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ कम होगा।

कन्या: बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।

तुला: कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करना होगा, अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है। हालांकि कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज आप किसी सामाजिक या फिर राजनैतिक संगठन से जुड़ सकते हैं। माता जी रिश्ते सुधर सकते हैं। निजी जीवन में आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है। 

धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

मकर: सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाकर चलना होगा। यदि कोई नए व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो अनुभवी लोंगे से अवश्य राय लें।  परिजनों के साथ आमोद-प्रमोद के साथ बीतेगा। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। 

कुंभ: अनैतिक कार्यों से दूर रहने में ही भलाई होगी। लालच के चक्कर में न आएं। व्यापार में धनलाभ का योग है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य है तो वह पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।  

मीन: आज आपके काम आसानी से पूर्ण होंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य