Aaj Ka Rashifal 25 March 2022: आज संभलकर रहें ये 4 राशिवाले, धन हानि होने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 06:31 IST2022-03-25T06:31:36+5:302022-03-25T06:31:36+5:30

Aaj Ka Rashifal 25 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 25 March 2022 read aaj ka rashifal for all zodiac signs in Hindi | Aaj Ka Rashifal 25 March 2022: आज संभलकर रहें ये 4 राशिवाले, धन हानि होने की संभावना

Aaj Ka Rashifal 25 March 2022: आज संभलकर रहें ये 4 राशिवाले, धन हानि होने की संभावना

मेष: आज आपको वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार की उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

वृषभ: आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा में धन खर्च हो सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। स्वादिष्ट खाना खाने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन: आज आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का अत्यधिक बोझ रहेगा।

कर्क: आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं।

सिंह: आज नौकरी-व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इच्छा के विरुद्ध जिम्मेदारी मिल सकती है। धन योग प्रबल है।

कन्या: आज छात्र-छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रबल लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। 

तुला: आज पारिवारिक जीवन में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद पैदा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। नौकरी में बदलाव संभव है।   

वृश्चिक: आज नया कार्य करने में उत्सुकता होगी। सफलता पाने के लिए अधिक कार्य करना होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। संतान को स्वास्थ्य विकार का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मन में बहुत कुछ विचार एक साथ चलेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। 

मकर: आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। अपनी भावनाओं को काबू में रखें। जीवनयापन को दुरूस्त बनाने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

कुंभ: आज मन में सकारात्मक विचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। पिताजी से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति रह सकती है।

मीन: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है।

Web Title: Horoscope Today 25 March 2022 read aaj ka rashifal for all zodiac signs in Hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे