लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: आज सावधान रहें ये 4 राशि वाले, धन हानि होने की संभावना प्रबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2022 06:50 IST

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन शुभ नहीं है। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो आप आज अपने आर्थिक फैसले को टाल सकते हैं। 

वृषभ: आज आप ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन: आज आपको धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। भावनात्मक रूप से मन में उथल-पुथल रहेगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: आज आप किसी मित्र के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

सिंह: आज किसी गलतफहमी के चलते अपने लोगों से अनबन हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सचेत रहना होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। 

कन्या: आज व्यापार में धनलाभ होगा। निजी जीवन में बेहतरीन पल आएंगे। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

तुला: आज संदिग्ध आर्थिक लेनदेन से बचना होगा। लालच के कारण धन गलत जगह पर निवेश न करें। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

वृश्चिक: आज का दिन यात्रा में व्यतीत हो सकता है। घर में कोई रिश्तेदार आ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी में ध्यान से कामकाज करना होगा। आप अपने प्रेम संबंध को लेकर बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी।  

धनु: सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। हालांकि आपको धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप घर में कोई कीमती चीज खरीदकर ला सकते हैं। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। आप अपने दैनिक काम से ब्रेक ले सकते हैं।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। 

कुंभ: आज आप मनमौजी काम करेंगे। घरवालों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। 

मीन: आज परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। किसी जरूरी काम में माता-पिता की सलाह जरूर लें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स