लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 25 April 2022: इन 5 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 25 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। 

वृषभ: जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ कर सकता है। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। 

मिथुन: संभव हो तो आज पैसों की लेनदेन न करें, दिन इसके लिए शुभ नहीं है। आपको आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

कर्क: आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आगे चलकर आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे।  

सिंह: छात्र यदि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्ति के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें सावधानी से निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी संग कोई जरूरी कार्य कर सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  

कन्या: आज आप किसी विवाह समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। प्रियतम के साथ अच्छा व्यवहार करें।

वृश्चिक: आज किसी प्रोपर्टी में निवेश करने का शुभ दिन है। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है।

धनु: आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज के गणमान्य आपसे सलाह मशविरा ले सकते हैं। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है।

मकर: बेवजह का तनाव न लें, इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति के लिए दिन बढ़िया है। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए राहतभरा रह सकता है। आर्थिक पक्ष पहले काफी बेहतर रहेगा। अपनी संवाद कला और तार्किक शक्ति से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

मीन: वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कार्य से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आज आपको सावधानी से काम करना होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी के साथ मिलकर रचनात्मक कार्य की योजनाएं बनाएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी