लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 24 June 2022: एकादशी तिथि पर आज चमकेगी इन 4 राशिवालों की किस्मत, मन की इच्छा होगी पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 24 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपने कठोर रवैये के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विनम्र होकर लोगों से बातचीत करें। कार्यक्षेत्र में आप ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जो आपको निराश ही करेगी। मन में दुविधा की स्थिति रहेगी।   

वृष: आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किंतु आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें।

मिथुन: आज किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है, हालांकि यह धन आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

कर्क: आज आपको दिखावे से दूर रहना होगा। इससे आपकी छवि में नकारात्मक असर पड़ेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

सिंह: आज अपने परिजनों या फिर प्रियजनों के साथ किसी मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कन्या: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। वैवाहिक जीवन के दिन मिलाजुला रहने के संकेत कर रहा है। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है।

तुला: बेवजह की चिंता से बचें अन्यथा आपकी सेहत के ऊपर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

धनु: आज आसानी से धन जुटा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

मकर: आज का दिन आपके लिए सामन्य बीतेगा। अपेक्षा के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। 

कुंभ: आज आप में आत्मविश्वास की कमी नजर आएगी। मन किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकता है। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

मीन: आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे, किंतु धन की लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। अपने जुनून पर काबू रखें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स