लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 24 April 2022: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें दैनिक राशिफल और जानें अपना भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 24 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको धन संभालकर खर्च करना होगा। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। खुद पर भरोसा रखें। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

मिथुन: आज का दिन अपने परिणाम से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

कर्क: आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। अपने काम पर एकग्रता रखें। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

सिंह: आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी कार्य के लिए अनुभवी लोगों से जरूर सलाह लें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।

कन्या: आज आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। प्रियतम से शानदार मुलाकात हो सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।

तुला: आज किसी से धन उधार न लें। कार्यक्षेत्र किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 

वृश्चिक: आज आपकी समस्याओं का निदान संभव है। अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर सकते हो। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। 

धनु: आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। 

मकर: आज आपको किसी कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ: आज आपका मन अध्यात्म की ओर जाएगा। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन: आज आप अपनी अधिकांश समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य