लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 23 Nov 2021: आज 'शुभ योग' में इन 6 राशियों के कार्य होंगे पूरे, मनोकामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2021 07:17 IST

Aaj Ka Rashifal 23 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऊर्जा और जोश से लबरेज रहेंगे। आज आपके लाभ की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ: आज संयम से काम लेना होगा। अपनी भाषा में नरमी बरतें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत है। लेकिन किसी मद में खर्चा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। 

मिथुन: आज आप शांत रहेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है।

कर्क: आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में अव्यवस्था हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत हैं।  संभलकर चलना होगा। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।

सिंह: आज धनलाभ की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह तरक्की होगी। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

कन्या: अगर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज नई जॉब मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। कारोबार में सुधार होने की संभावना है।

तुला: आज भाग्य अपनी बाहें फैलाकर आपका स्वागत कर सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। 

वृश्चिक: आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। समय प्रतिकूल है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु: वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार संभव है। कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। परंतु आज आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

मकर: आज के दिन आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। सेहत भी नाजुक रहेगी। किसी अवैध कार्य को न करें, अन्यथा कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: मन में शांति का भाव रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

मीन: किसी मित्र के सहयोग से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आमदनी में वृद्धि की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स