लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 23 February 2022: ये हैं आज की 5 भाग्यशाली राशियां, नौकरी, व्यापार और निजी जीवन में होगा लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2022 06:20 IST

Aaj Ka Rashifal 23 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन शुरूआत अच्छी होगी। करियर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है।   

वृषभ: आज आपको साझेदारी व्यापार से लाभ हो सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अगर कोई कानूनी मामला लटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है।

मिथुन: आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार की दिशा में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि किसी समस्या के कारण मानसिक चिंता बनी रह सकती है। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

सिंह: आज आपके व्यापार में विस्तार होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रह सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उबाऊ हो सकता है। अवांछित यात्रा पर जाना संभव है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

तुला: आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता का भाव बना रहेगा। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।  

वृश्चिक: आज व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज धन खर्च भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बनेगा।

धनु: आज आपके घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। निजी जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर: आज आपको आर्थिक निवेश से फायदा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आज के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचें।

कुंभ: आज आपको अपने शब्दों के चयन पर सावधानी बरतनी होगी। दोपहर के बाद आपका मन प्रसन्न होगा। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

मीन: आज पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। संभव हो तो आज के दिन नया कार्य न करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य