लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 23 April 2022: आज इन 4 राशिवालों की कटेगी चांदी, धन मिलने के हैं प्रबल संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 23 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपेक्षा के अनुरूप परिणाम शायद न प्राप्त हों। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें। घर पर पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ: आज दिन आपके लिए अच्छा है। लंबे समय से रके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। सभी कार्य सिद्धि होंगे।

मिथुन: आज ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम जीवन में साथी से किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।

कर्क: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। अधूरे कार्य को पूरा करने में समय लगेगा।

सिंह: दिन आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोई विवाद है तो उसे बैठकर सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या: आज नौकरी-व्यापार में कुछ कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। कोई अहम फैसला लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोचें।

तुला: कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही न करें, अन्यथा आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। 

वृश्चिक: आज अपने परिजनों के साथ समय बीतेगा। हालांकि आज आराम के लिए समय कम बीतेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। परिजनों के साथ सिनेमा देखने जा सकते हैं।

धनु: आज नौकरी-व्यापार के लिए सामान्य दिन है। कानूनी मामले में समझ दिखाना ही अच्छा होगा। काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

मकर: आर्थिक पक्ष में अनिश्चितता का माहौल दिखाई देगा। घर की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कुंभ: आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी हिल स्टेशन के घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। धन खर्च अधिक रूप से हो सकता है।  

मीन: आज आपको अचानक लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। धन मिलने की प्रबल संभावना है। पुराना कर्जा समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स