लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 22 March 2022: आज इन 5 राशियों के भाग्य में लिखी है सफलता, देखें इनमें कहीं आप भी तो नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 06:37 IST

Aaj Ka Rashifal 22 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। परिजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

वृषभ: आज किसी कार्य के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए ईमेल किसी कंपनी के द्वारा भेजा जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी नजर आएगी। किसी रिश्तेदार से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

मिथुन: आज आप अपने पड़ोसी के व्यवहार से परेशान दिखाई दे सकते हैं। उसकी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।

कर्क: आज आपको निवेश से फायदा होगा। आपके आत्म-विश्वास में कोई कमी नहीं आएगी। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें गुस्सा दिला सकता है। 

सिंह: आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। छोटे-छोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

कन्या: आज छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

तुला: आज आपको कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। कुछ लोगों से आप नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आपको अपने धैर्य का परिचय देना होगा।

वृश्चिक: अन्य दिन के मुकाबले आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आएंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। मन अशांत रह सकता है।

धनु: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको संतान सुख प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम भाईचारा दिखाई देगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। 

मकर: आज किसी गलत फहमी के कारण आपके और प्रियतम के बीच कोई दरार पड़ सकती है। ज्यादा बात बिगड़े नहीं, इस बात ध्यान दे। किसी सकारात्मक चीज को लेकर प्रसन्न होंगे। प्यार के मामलों को हल्के में नहीं लें।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन: आज आपको नौकरी-व्यापार में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप सोच-समझकर कार्य करें। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य