लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 22 February 2022: आज किसी का भाग्य प्रबल, तो कोई मेहनत से पाएगा सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 22 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

वृषभ: आज आप किसी अंजान भय से परेशान रह सकते हैं। सर्दी-जुकाम से बचें। कार्यक्षेत्र में शुत्रुओं की चाल का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी नजर आएगी।

मिथुन: आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। आय में वृद्धि होगी।

कर्क: आज आपके सामने उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। लेकिन आपके आत्म-विश्वास में कोई कमी नहीं आएगी। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

सिंह: आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रजनों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। 

कन्या: नौकरी-व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन कपड़े खरीद सकते हैं।

तुला: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपको किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। मन अशांत रह सकता है।

धनु: आज आपको संतान सुख प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम भाईचारा दिखाई देगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर: आज आपके मन में आशा और निराशा के भाव आएंगे। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। किसी सकारात्मक चीज को लेकर प्रसन्न होंगे।

कुंभ: आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। मन किसी चीज को लेकर परेशान रह सकता है।

मीन: आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। व्यर्थ के झगड़ों व विवादों से बचने का प्रयास करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य