मेष: आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आपकी धन जायदाद में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मकान अथवा वाहन आदि खरीद सकते हैं। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।
वृषभ: आज मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। घर में छोटे भाई बहनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे।
मिथुन: परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धन लाभ प्रबल योग बन रहे हैं, लेकिन व्यर्थ के खर्च से बचना होगा। आज आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है।
कर्क: आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
सिंह: आज आपको आर्थिक हानि हो सकती है। धन के मामलों में सतर्कता बरतें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं।
कन्या: आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है।
तुला: कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम है। नौकरी मिल सकती है। आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा।
वृश्चिक: आपको आज का दिन ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है।
धनु: आज मन किसी चीज को लेकर विचलित हो सकता है। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा।
मकर: आपको जीवनसाथी से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। घरवालों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आप कोई लंबे समय से रुका कार्य संपन्न कर सकते हैं।
कुंभ: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। सर्दी-जुकाम से बचें। कार्यक्षेत्र में शुत्रुओं की चाल का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन: आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।