लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 March 2022: आज आपका रुका हुआ काम होगा पूरा, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 06:41 IST

Aaj Ka Rashifal 21 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको किसी भी तरह के विवाद से बचना होगा। आर्थिक तंगी के कारण कोई कार्य बीच में प्रभावित हो सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। 

वृषभ: आज आपका गृहस्थ जीवन में अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचर मिलेगा। आज भाग्य का साथ पाकर आप कामयाबी की इबारत लिखेंगे।

मिथुन: आज आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। यदि कार्यक्षेत्र में हैं तो प्रमोशन की संभावना से इनका नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। इसलिए अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

कर्क: आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। भविष्य की राजनीति और मन को सुकून पाने के लिए आपको ऐसे कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  

सिंह: आज आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं। हालांकि आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन की बचत नहीं कर पाने का मलाल हो सकता है।

कन्या: आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बढेंगी। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।

तुला: आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्रियतम की कोई बात आपके दिल को लग सकती है।

वृश्चिक: आज आपको धन को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। काम से संबंधित की गई यात्रा आपके लिए सफल साबित हो सकती है। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 

धनु: आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। 

मकर: आज आपके लिए सौभाग्य प्राप्ति के योग बनेंगे। आप कोई राज आप अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।

कुंभ: आज आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। इसमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मीन: आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स