लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: आज कार्यक्षेत्र में पाएंगे ये 3 राशिवाले बड़ी सफलता, इन भाग्यशाली राशियों में कहीं आप तो नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: June 21, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। सेवा के कार्य से जुड़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधानी बरतना होगा। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम को लेकर दोस्त से मदद ले सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

कर्क: आज आप किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा।

सिंह: आज आपका धन अधिक खर्च होगा। इससे आप थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। 

कन्या: आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

तुला: आज आप अपने करीबी लोगों के साथ कीमती समय बिताएंगे। खासी-जुकाम होने की संभावना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक: आज आप अपने जीवनसाथी को कोई प्यारी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है।   

धनु: आज किसी काम को करने के बाद थकाई लग सकती है। आराम करने से तरोताजा महसूस करेंगे। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मकर: आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से धन प्राप्त होगा। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कुंभ: व्यापार में अधिक लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

मीन: आज आप सकारात्मक सोच के साथ कोई कार्य करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य