Aaj Ka Rashifal 21 February 2022: आज भाग्य देगा इन तीन राशियों का साथ, हर कार्य में पाएंगे सफलता
By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2022 06:39 IST2022-02-21T06:39:31+5:302022-02-21T06:39:31+5:30
Aaj Ka Rashifal 21 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 21 February 2022: आज भाग्य देगा इन तीन राशियों का साथ, हर कार्य में पाएंगे सफलता
मेष: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक साबित होगा। गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचर मिलेगा।
वृषभ: आज आपको थोड़ा विवेक से काम लेना होगा। सेहत की दृष्टि से दिन प्रतिकूल है। शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य अधूरे रह सकते हैं।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल साबित होंगी। आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
सिंह: आज आपको किसी कार्य हेतु भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।
कन्या: आज आप उलझन में दिखाई दे सकते हैं। दैनिक कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
तुला: आज आप विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त करेंगे। स्वभाव में चंचलता दिखाई देगी। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: गृह क्लेश के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। कार्यक्षेत्र में अधिक फोकस करना होगा।
धनु: आज आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।
मकर: आज आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। आज के दिन किसी धन उधार में न लें।
कुंभ: नई नौकरी मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज के रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मीन: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित दिखाई देंगे।