मेष: आज योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ: आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में भी आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन: आज धन लाभ के योग हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच का कोई मामला सुलझने की संभावना है। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आपके आत्म-विश्वास में कमी आ सकती है।
कर्क: आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ देंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है।
सिंह: आज मनोरंजन के कुछ अवसर मिल सकते हैं। संतान की ओर से कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है।
कन्या: आज आपको दोस्तों और रिश्तेदारों का भी सहयोग मिल सकता है। धन लाभ का योग है। किए गए कार्यों में लाभ हो सकता है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।
तुला: आज आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक: आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नया सीख सकते हैं। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथी आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती हो सकती है।
धनु: आज आज आप कोई राज खोलने की कोशिश करेंगे। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
मकर: आज आपको कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव इस अवधि के दौरान सफलता की कुंजी है। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ: आपको कई नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी। यात्रा के योग हैं।
मीन: आप अपने आस-पास के लोगों या जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।