लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 20 Dec 2021: आज मिथुन राशि में होंगे चंद्रमा, इन 5 राशिवालों के कार्य-व्यापार में होगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 20 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके जोश और उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ मिलेगा। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। 

वृषभ: आज आपको आर्थिक लाभ होगा। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

मिथुन: आज मन में किसी चीज को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। ऐसी परिस्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

कर्क: आज आर्थिक कमजोर दिखाई दे रहा है। खासरकर आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: आज आपको विभिन्न क्षेत्र में लाभ प्राप्त होंगे। धन से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

कन्या: आज ऑफिस में आपको महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे सीनियर्स को आप प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। मेहनत और भाग्य का साथ आपको कामयाबी की राह दिखाएगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

वृश्चिक: आज दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

धनु: आज मैरिड लाइफ अच्छी बीतेगी। जीवनसाथी से मतभेद मिटेंगे। आप भी उनकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

मकर: आज दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं कर रहा है। खासकर आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

कुंभ: आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

मीन: आज आपके भाग्य में खुशियां हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी