लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 June 2022: आज मस्तीभरा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 19 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी सेहत नाजुक रहेगी। आराम करने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में तालमेल की कमी दिखाई देगी।

वृषभ: आज मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। 

मिथुन: आर्थिक क्षेत्र में नया विचार आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। बड़े ध्यान से कदम आगे बढ़ाने होंगे।

कर्क: आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त नजर आ सकते हैं। धन के लेन-देन से बचें। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। घर में बच्चों से अधिक लगाव महसूस करेंगे।

सिंह: आज आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। घरवालों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आप कोई लंबे समय से रुका कार्य संपन्न कर सकते हैं।

कन्या: आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आपकी परेशानियां कम होंगी। कार्यक्षेत्र में शुत्रुओं की चाल का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला: आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे।। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।

वृश्चिक: आज मौसम परिवर्तन के कारण आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

धनु: आज निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। घर में छोटे भाई बहनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। 

मकर: आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा है आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास की संभावना है। 

कुंभ: आज पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। संतानों की चिंता रहेगी। 

मीन: आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आज के दिन को आप उपयोगी बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य