लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 August 2022: क्रोध से बचें धनु राशि के लोग, इन 5 राशिवालों को आज मिलेगा धन का लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: August 19, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 19 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप मेहनती और प्रभावशाली लोगों की मदद से व्यापार और व्यवसाय में अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। मन में किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 

वृषभ: आज व्यावसायिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: आज का समय आपके लिए कठोर हो सकता है और आप किसी काम को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कम आमदनी प्राप्त होगी। कारोबार में भी आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

कर्क: आज व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आपके आत्म-विश्वास में कमी आ सकती है।

सिंह: आज ऑफिस में सबके साथ बेहतर तालमेल रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। 

कन्या: आज आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता वाला रहने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। 

तुला: आज घर पर कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। किंतु खर्च की वृद्धि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

वृश्चिक: आज परिवार वालों के साथ खरीदारी का प्लान बनाएंगे। अपनी सेहत और माता जी की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। 

धनु: आज अति क्रोध और आवेश से बचें। जीना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगे। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

मकर: आज चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

कुंभ: आज आप अपनी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ मिलेगा। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं।  

मीन: आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कड़ी मेहनत से आप अच्छा धनार्जन करेंगे। पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स