लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 April 2022: जानें मंगलवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 19 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए सरप्राइज देनेवाला हो सकता है। आपका कोई सपना हकीकत में पूरा हो सकता है। गूढ़ विद्याओं को सीखने की उत्सुकता जागेगी। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। 

वृषभ: आज आप अपने कार्यक्षेत्र में व्यवस्थिति रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन: आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए पहलीबार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।

कर्क: आज जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ बीतेगा। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या: दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन शाम होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

तुला: आज आपके पास धन आएगा परंतु आप अधिक खर्चे करेंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।  

वृश्चिक: आज आपकी आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है।

धनु: आज आप अपने कार्य को और भी कुशल और तीव्र करने के लिए तकनीक का सहारा लेंगे। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मकर: आज आप अपने निजी जीवन में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

कुंभ: आज आपके पास पैसा तो आएगा, परंतु वह खर्च हो जाएगा। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

मीन: कुछ आकर्षक योजनाएं आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स