Aaj Ka Rashifal 18 March 2022: आज इन 5 राशियों पर बरसेगा का खुशियों का रंग, होली मौज-मस्ती, शुभ समाचार मिलने की संभावना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2022 06:46 IST2022-03-18T06:46:26+5:302022-03-18T06:46:26+5:30
Aaj Ka Rashifal 18 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 18 March 2022: आज इन 5 राशियों पर बरसेगा का खुशियों का रंग, होली मौज-मस्ती, शुभ समाचार मिलने की संभावना
मेष: आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ: आज आपको व्यर्थ के क्रोध से बचना होगा। आत्म-संयम का परिचय दें, हालांकि आपके अंदर आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है।
मिथुन: आज आपको व्यर्थ के विवादों से बचना होगा। रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क: आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी।
सिंह: मानसिक शांति रहेगी, परंतु आत्म-विश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत के दौरान संयम रखें।
कन्या: आज नौकरी में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
तुला: आज परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। आज दोस्तों यारों के साथ मौज मस्ती होगी।
वृश्चिक: आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु: आज किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। विनम्रता का परिचय दें। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर: आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
कुंभ: आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
मीन: आज परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।