लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: आज चमक उठेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2022 06:41 IST

Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: सामाजिक जीवन में आज आपके परिचय का दायरा बढ़ेगा। आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे।  

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शानदार बीतेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

मिथुन: आज आपको धन की बचत करके चलना होगा। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा।  कर्क: आज आपका मन किसी धार्मिक कार्य में लगेगा, जिसे कर आप आत्मिक शांति महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा।   

सिंह: आज आपका आपका उदार स्वभाव लोगों को पसंद आएगा। लोग आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। 

कन्या: आज आपको कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। वाहन सावधानी से चलें।

तुला: ऑफिस का तनाव अपने घर पर न लाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी दिखाई दे सकती है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। विद्यार्थी अध्ययन के क्षेत्र में पूरा मन लगाएंगे। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

धनु: आज आपको नए मार्ग से धन प्राप्त होगा। दोस्ती यारी में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। 

मकर: आज आपकी सेहत चंगी रहेगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे।

कुंभ: आज आप अपने भविष्य को लेकर चिंतन-मनन करें। सायंकाल में घरवालों के साथ हास्य विनोद हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।  

मीन: आज दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। धन खर्च होगा। अपने खर्च में कटौती करें। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य