लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 July 2022: आज नौकरी-पेशा वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जानिए क्या है आपके भाग्य में

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 18 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। मनोवांछित परिणाम प्राप्त होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ: आज आपको अपने कर्मक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे। पिता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा।

मिथुन: आज भाग्य आपके साथ है। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़चढ़कर रुचि ले सकते हैं। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

कर्क: आज आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने की संभावना है। किंतु वाहन इत्यादि संभालकर चलाएं। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

सिंह: आज वैवाहिक जीवन में कुछेक परेशानियां आएंगी। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। 

कन्या: आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

तुला: आज संतान की चिंता रहेगी। दीर्घकालिक निवेश के बारे में सोच सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे।  वृश्चिक: आज आपकी प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी। भमि अथवा वाहन खरीद सकते हैं। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को लाभ होगा।

धनु: आज आप ऊर्जवान नजर आएंगे। छोटे भाई-बहनों से प्रेम मिलेगा। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत भी करनी होगी। समय का सदुपयोग करें। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय न खर्च करें। 

मकर: आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। आप धन की बचत भी करने में सफल हो सकते हैं। अपनी बात बेबाकी से रखेंगे। कुटुंब में किसी प्रकार का विवाद संभव है। परंतु ऐसा न हो, इसका ध्यान आपको रखना होगा।

कुंभ: आज आपका मन शांत रहेगा। आपका व्यक्तित्व दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन: आज आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चे बढेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स