मेष: आज आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आप लाभ प्राप्त करेंगे। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।
वृषभ: आज आप कल्पना के लोक में विचारणा करना पसंद करेंगे। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन: आर्थिक नुकसान हो सकता है। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।
कर्क: आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। सिंह: व्यापार-धंधे में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा।
कन्या: आज भाग्य आपका साथ देगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
तुला: आज का दिन आपको अप्रत्याशित परिणाम देगा। अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। वाहन सावधानी से चलें।
वृश्चिक: आज वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी की किसी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
धनु: आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।
मकर: आज प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा।
कुंभ: आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे। माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे।
मीन: आज आपके अंदर साहस और ऊर्जा भरपूर रहेगी। परिवारजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।