लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: आज इन 4 राशिवालों पर है किस्मत मेहरबान, धन से जुड़े मामलों में मिलेगी सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 06:36 IST

Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: बेवजह की चिंता आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। रियल स्टेट से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।

वृषभ: आज का दिन आपके लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अटके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन: आज आपके लिए धन के मार्ग सुगम होंगे। घर छोटे मोटे बदलाव संभव है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा होगी। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। घरवालों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। 

कर्क: आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है। 

सिंह: आज धन के अभाव के कारण आपकी आर्थिक योजनाओं अटक सकती हैं। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। 

कन्या: आज आपका मनोबल बढ़ेगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। व्यवसाय और नौकरी में मेहनत और लगन से काम करने की आवश्यकता है। 

तुला: आमदनी के नए स्रोतों का सृजन होगा। यदि आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपको उसका सकारात्मक लाभ मिलेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। 

वृश्चिक: आज अपने काम को लेकर उत्साहित होंगे। आपके कार्यों में तेजी देखने को मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। 

धनु: आज आप अपनों को ठेस पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। दूसरों की भावनाएं आहत न हो, इस दिशा में जरूर सोचें। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। 

मकर: आज आपका मन शांत और खुश रहेगा। कोई रुका हुआ काम बनेगा, जिससे आपका मन हल्का होगा। मौसम से अपने शरीर को बचाव करें। अन्यथा खासी-जुकाम हो सकती है। 

कुंभ: आज इस सप्ताहांत में कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। 

मीन: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जमीन से जुड़े विवाद संपन्न होंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य