लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 January 2022: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2022 08:23 IST

Aaj Ka Rashifal 17 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज के दिन आपको आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। 

वृषभ: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होंगे। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। 

मिथुन: आज आप दान पुण्य के कार्य कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। लेकिन किसी भी चीज में निर्णय लेते समय जल्दबाजी भूलकर भी न दिखाएं। मौसम से अपने शरीर को बचाव करें। अन्यथा खासी-जुकाम हो सकती है। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि किसी के साथ अहम का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। 

सिंह: रोजगार की दिशा में कार्य करना लाभदायक होगा। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। 

कन्या: आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आर्थिक तरक्की के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। 

तुला: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। निजी समस्याओं को लेकर अधिक चिंता न करें। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अटके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक: आज निजी जीवन में वातावरण खुशनुमा रह सकता है। आप अपने वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा होगी। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। घरवालों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। धनु: आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है। गैस्टिक की समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर: आज छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ आसपास किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। व्यवसाय और नौकरी में मेहनत और लगन से काम करने की आवश्यकता है। 

मीन: आज आपको अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। यदि किसी निर्णय में भ्रम की स्थिति हो तो तत्काल अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स