लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 June 2022: आज इन तीन राशियों को होने वाला है जबरदस्त फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 06:36 IST

Aaj Ka Rashifal 16 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज परिजन आपकी किसी गलत आदत को लेकर आपसे गुस्सा हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

वृषभ: आज आपके लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। किसी रुकी हुई कामना पूरी होगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन: आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च करते हुए नजर आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। 

कर्क: आज आपको व्यापार में अचानक से लाभ हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

सिंह: माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलेंगे। व्यापार में भी दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

कन्या: आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। निजी जीवन में घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता जी आपसे नाराज हो सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।

तुला: यदि किसी से एकतरफा प्रेम करते हैं, उससे प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपके प्रयासों में तेजी आएगी। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

वृश्चिक: आज आप किसी विषय को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देंगे। ऑफिस या कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। 

धनु: मुमकिन है कि आप आज अपने घर में किसी तरह का बदलाव करेंगे। मैरिड लाइफ के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आज आप अपने व्यवहार के प्रति दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते है। धन निवेश या नए व्यापार वगैरह की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ: आज दिन आपके लिए अति उत्तम है। सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

मीन: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। किसी क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। आज आपको कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स