Horoscope Today 16 Dec 2021: आज इन 5 राशियों को मिलेगा कामयाबी पाने का मौका, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 06:59 IST2021-12-16T06:59:25+5:302021-12-16T06:59:25+5:30

Aaj Ka Rashifal 16 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 16 Dec 2021 these 5 zodiac sign people will success today  | Horoscope Today 16 Dec 2021: आज इन 5 राशियों को मिलेगा कामयाबी पाने का मौका, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में

Horoscope Today 16 Dec 2021: आज इन 5 राशियों को मिलेगा कामयाबी पाने का मौका, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में

मेष: आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। संपत्ति विवाद में समाधान होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ: आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासकर निवेश करने में सावधानी बरतें। कोशिश करें कि आज धन की लेनदेन न हो। विदेश संबंधी मामलों मे सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा है। काम पूरे होंगे और आपकी सलाह पर अधिकारी खुश होंगे। व्यापार में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च भी बढ़ने के आसार हैं। इसलिए जेब पर काबू रखें। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं।

कर्क: उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौती मिल सकती है। किसी की शिकायत से आपकी मुश्किलें बढेंगी। घर में कोई जरूरी चीज खराब होने से भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। खर्च बढ़ेगा और सुख-सुविधा में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बनेगा। व्यापार में भी दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रह जाएंगे। शत्रुओं पर भी भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। पुण्य कार्य में धन खर्च करेंगे।

कन्या: रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक होगा। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचारा मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई बुरी खबर आपको निराश कर सकती है।

तुला: कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा है। ऑफिस या कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। आर्थिक लिहाज से जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक: काम को लेकर आज व्यस्त रहेंगे। व्यापार में भी व्यस्तता रहेगी और भविष्य को लेकर भी चिंता होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: व्यापार में साझीदार के साथ अनबन या विवाद की संभावना है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। धन निवेश या नए व्यापार वगैरह की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

मकर: कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन की संभावना है। इसलिए काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को रूके धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ: रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और इंतजार या प्रयास करने पड़ सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे। रिश्तेदारों से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कार्यस्थल पर दिन अच्छा है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा।

मीन: घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

Web Title: Horoscope Today 16 Dec 2021 these 5 zodiac sign people will success today 

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे