लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 April 2022: आज हनुमान जयंती पर इन तीन राशियों के लिए बन रहा है धन योग, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2022 06:52 IST

Aaj Ka Rashifal 16 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ: आज आपको व्यापार में धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्वयं के ऊपर भरोसा रखें, अच्छे नतीजे मिलेंगे।   

मिथुन: आज धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। काम के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। 

कर्क: परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना होगा। उनके स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। प्रियतम के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।

सिंह: आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नए स्रोत से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। शाम का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या: आज प्रोपर्टी में निवेश करने का सही दिन है। उसमें आपको लाभ मिलेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।    

तुला: आज अचानक से आपके पारिवारिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है।

वृश्चिक: आज नए लोगों से परिचय होगा। घूमने की प्लानिंग बन सकती है। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

धनु: आज आपको अपने नकारात्मक विचारों पर लगाम लगाने की आवश्यकता होगी। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

मकर: आर्थिक तंगी के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। धन का सही से इस्तेमाल करना होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए खुशियोंभरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन: आज मन थोड़ा अशांत रहेगा। निजी जीवन से आप असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स