लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 June 2022: आज आप किन क्षेत्रों में पाएंगे सफलता, कहां मिलेगी हार, जानिए अपना दैनिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 06:37 IST

Aaj Ka Rashifal 15 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज पारिवारिक जीवन में कुछ कड़वे अनुभव प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में जारी प्रयास सार्थक होंगे। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज का दिन आप उत्साहपूर्वक व्यतीत करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का खतरा है। ध्यान रखें। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मिथुन: आज आप किसी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

कर्क: आज आपको सभी कार्यों सफलता अर्जित होगी। आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ देगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिल सकता है।

सिंह: आज आपके अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपको आर्थिक मदद की दरकार होगी। लेकिन यह मदद आपको आसानी से प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

कन्या: आज आप बेहद भाग्यशाली समझेंगे। समफलता आपके कदम चूमेगी। निजी सुखों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आज आपको रुपये पैसे की लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है।

तुला: आज धन की लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। खान-पान ध्यान रखें। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। आज आपके विरोधी सक्रिय दिखाई देंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है।

वृ्श्चिक: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। यदि ज्यादा जरूरी न हो तो कड़ी धूप में न निकले। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा।    

धनु: आज आप आसानी से धन जुटाने में कामयाब होंगे। आपकी कला में और निखार आएगा। खुशियों का आमगन होगा। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।

मकर: आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कुंभ: आज आप अधिक कामकाज के कारण व्यस्त नजर आएंगे। लेकिन यह काम आपको थकान भी महसूस कराएगा। रोजी-रोटी से जुड़े कार्य में सफलता पाएंगे। धन, पद-प्रतिष्ठा, मान सम्मान आदि प्राप्त करेंगे। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके पास रुका हुआ पैसा आ सकता है। नेत्र विकार होने की संभावना है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स