लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 January 2022: आज क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए मिलेगी सफलता या हाथ लगेगी निराशा

By रुस्तम राणा | Updated: January 15, 2022 07:12 IST

Aaj Ka Rashifal 15 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन सुखद है। जीवसाथी का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।   

वृषभ: आज राजनीति की दिशा में किए कार्य फलीभूत होंगे। खुशियों का आमगन होगा। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। करियर क्षेत्र में बेहतर लाभ प्राप्त करेंगे। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कर्क: आज रोजी-रोटी से जुड़े कार्य में सफलता पाएंगे। धन, पद-प्रतिष्ठा, मान सम्मान आदि प्राप्त करेंगे। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

सिंह: कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए उत्तम रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नेत्र विकार होने की संभावना है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे।

कन्या: आज आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। जारी प्रयास सार्थक होंगे। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा। धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला: पारिवारिक जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का खतरा है। ध्यान रखें। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

वृश्चिक: आज आप कई मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ अर्जित करेंगे। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

धनु: शिक्षा के क्षेत्र में इच्छानुरूप परिणाम प्राप्त करेंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ देगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिल सकता है।

मकर:  आज का दिन शुभ है और पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपको आर्थिक मदद की दरकार होगी। लेकिन यह मदद आपको आसानी से प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ: आज आप अपनी संतान को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं। निजी सुखों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आज आपको रुपये पैसे की लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है।

मीन: आज धन की लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। खान-पान ध्यान रखें। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। आज आपके विरोधी सक्रिय दिखाई देंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स