लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 14 May 2022: आज बढ़ सकती हैं 3 राशिवालों की परेशानियां, नुकसान से बचने के लिए हो जाएं सावधान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 06:37 IST

Aaj Ka Rashifal 14 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज व्यवसाय में सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। टेक्निकल और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अच्छा दिन है।    

वृषभ: आज आपका मन आध्यात्मिक विषयों के प्रति लगेगा। रुके हुए धन का आगमन हो सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

मिथुन: आज आपको दांपत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

कर्क: आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। छोटे भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। अपने क्रोध को शांत रखने का प्रयास करें।

सिंह: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार रहेगा। किंतु आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में तरक्की होगी।

कन्या: आज मन चंचल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा। द्रव्य पदार्थों से जुड़ा व्यापार अच्छा चलेगा।

तुला: आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।  

वृश्चिक: आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। किंतु अधिक परिश्रम करना होगा। बड़े भाई-बहनों अथवा मित्रों की मदद से आप अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं।

धनु: आज मन किसी चीज को लेकर परेशान रह सकता है। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मकर: आज परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है। मन किसी कारण से काम में नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

कुंभ: आज आपको अपने निजी जीवन को समृद्धशाली बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

मीन: आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स