लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 14 January 2022: मकर संक्रांति पर आज मेष, कर्क सहित इन 5 राशियों का बुलंद है सितारा, होगी आर्थिक तरक्की

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2022 07:15 IST

Aaj Ka Rashifal 14 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन आपके लिए अनुकूल है। कुटुंब में परिजनों, रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। कार्य-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। 

मिथुन: आज के दिन आर्थिक निवेश से दूरी बनाए रखें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह है। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह: कार्य-व्यापार में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। ऐसे में काम में गड़बड़ होने की गुंजाइश ज्यादा होगी। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे।

कन्या: आज आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी की मेजबानी में उत्तम भोजन प्राप्त होगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आप अचानक से मिलने वाले परिणाम से आप या तो प्रसन्न होंगे या फिर मन में निराशा का भाव रहेगा। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को आज फायदा होगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।  

वृश्चिक: आज आप अपने वैवाहिक जीवन का पूर्ण रूप से आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। कार्य-व्यापार में भी आपको अच्छा फायदा होगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे- सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 

धनु: आज आपको अपनी सेहता विशेष ध्यान रखना होगा। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से झगड़ा भी हो सकता है। किसी भी अनैतिक काम या फिर सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। 

मकर: आपका आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी।

कुंभ: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति मिलेगें और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। 

मीन: आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। यात्रा- प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। छोटे-भाई बहन की मदद से आपका कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स