लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 May 2022: आज सितारों की तरह चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, कार्य-व्यापार में मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: May 12, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 12 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी सेहत भी चिंता का विषय बनी रह सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।     

वृषभ: आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

मिथुन: आज आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां भी आपके अनुकूल दिखाई देंगी। मकान या वाहन खरीदने की योजना को अमल में लाया जा सकता है। समाज में यश कीर्ति बढ़ेगी।

कर्क: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। काम की अधिकता के कारण परिजनों को समय कम दे पाएंगे। हालांकि आपके प्रयास आपको सफलता की मंजिल की ओर ले जाएंगे।

सिंह: आज आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आज कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आप बचत करने की जरूर सोचेंगे, परंतु खर्चे अधिक बढ़ने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। 

कन्या: आज आप रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में पार्टनरशिप में लाभ होगा। 

तुला: आज आर्थिक लेन देन को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। कपड़े लत्ते की खरीदारी में धन अधिक खर्च हो सकता है। 

वृश्चिक: आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोपर्टी से जुड़ा काम अटक सकता है। मित्रजनों या फिर बड़े भाई बहन की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। अधिक तले भुने खाने से परहेज करें।

धनु: आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई भी गड़बड़ी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जरूरी कार्य के लिए पिताजी की सलाह अवश्य लें।

मकर: आज धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल कम नजर आ रहा है। मन में किसी तरह के नकारात्मक ख्याल आपको नुकसान की तरफ ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।  

मीन: अपनी संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कार्यक्षेत्र को लेकर भी डर रह सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स