लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 August 2022: आज इस राशिवाले को होगा अचानक धनलाभ, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है दिन

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 06:56 IST

Aaj Ka Rashifal 12 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कुछ लोगों को साझेदारी से बड़ा लाभ मिल सकता है। आप अपने संपर्कों का प्रयोग लाभ पाने के लिए करेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। 

वृषभ: आज अचानक धन लाभ हो रहा है। व्यापार में आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। मित्रों का सहयो प्राप्त होगा।

मिथुन: आज आपका उत्साह भी चरम पर हो सकता है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। आज किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको थकान हो सकती है।

कर्क: आज आज आपके सहकर्मी समूह के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। 

सिंह: आज व्यापार में नए सौदे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  किसी को दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किंतु पैसों की लेनदेन सफलतापूर्वक होगी। निजी समस्या के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्य-व्यापार में सुधार होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। 

कन्या: आज माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होने की संभावना है। काम काज में किसी मित्र के सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। वार्ता के दौरान संतुलन बनाए रखें। किसी से ऐसी बात न कहें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। मनोरंजन के साथ समय बिता सकते हैं।

तुला: आज आर्थिक दृष्टि से पैसों की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है। आपके आत्म-विश्वास में कमी नजर आएगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 

वृश्चिक: आज आपको किसी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका आत्म-विश्वास मजबूत रहेगा। लेकिन आत्म संयम का भी परिचय देना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिए वाद-विवाद टालें। 

धनु: आज आप थोड़े प्रैक्टिकल रहेंगे। इससे आपको लाभ होगा। आप सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

मकर: आज आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे। परिवार में प्रेम भाव की स्थिति बनी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति रहेगी। घरवालों के साथ समय बीतेगा।

कुंभ: आज मित्रों और परिवार के साथ दिन बीतेगा। सबके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। 

मीन:  इस समय किए गए प्रयासों की सफलता की संभावना भी अधिक हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा। आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव देखने को मिल सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य