लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 April 2022: किसी को मिलेगा धन तो किसी की होगी तरक्की, जानिए आपके भाग्य में है क्या आज

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2022 06:25 IST

Aaj Ka Rashifal 12 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे। हालांकि खर्चों में वृद्धि के कारण धन बचत करना मुश्किल होगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए विशेष साबित हो सकता है। आज आपके सभी सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

मिथुन: नौकरी में प्रमोशन या फिर ट्रांसफर मिल सकता है। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। आज काम करने में मन लगेगा और इसमें आप आनंद लेंगे।

कर्क: आज आप आशावादी सोच के साथ आगे बढेंगे। आत्मविश्वास में किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। मन में खुशी का भाव रहेगा। माता जी की सेहत में सुधार होगा।

सिंह: आज आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। धन के मामले में सावधानी बरतें।

कन्या: आज आपको अरितिक्त जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला: आज प्रेम की दृष्टि से दिन बेहद खास है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी तीर्थस्थल जा सकते हैं। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक: आज वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभकारी होगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। पूर्व की योजनाओं से सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु: आज नौकरी में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। हालांकि वाहन सावाधानी से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

मकर: आज आपके आत्म-विश्वास में कमी देखी जा सकती है। ऊर्जा का स्तर भी कम रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। खर्चों में वृद्धि की संभावना है।

कुंभ: आज आप अपने किसी जरूरी कार्य को निपटाने में योजना बनाएंगे, जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिलेगा।   

मीन: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मान-सम्मान मिलेगा। आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स