लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 February 2022: आज इन 3 राशिवालों को हो सकती है आर्थिक हानि, धन के मामले में रहें सावधान

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2022 06:51 IST

Aaj Ka Rashifal 11 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज अपने गुस्से के शांत रखें। किसी से बहसबाजी हो सकती है। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं।

वृषभ: आज चीज को लेकर मन में उलझन भी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं।    

मिथुन: आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें। गृह क्लेश को लेकर मन दुखी रहेगा।

कर्क: आज आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

सिंह: आज कामकाज के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: आज धर्म कर्म या फिर किसी सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 

तुला: दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। 

धनु: आज कुछ निजी परेशानियों के चलते परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मकर: अपने प्रेम जीवन में आप रोमांटिक दिखाई देंगे। प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

कुंभ: आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं।

मीन: आज आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स