लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 August 2022: रक्षाबंधन पर आज इन 5 राशियों की कटेगी चांदी, परिजनों के साथ होगी मौज-मस्ती

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 11 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज व्यापार में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। रिश्तेदारी की मेहमान नवाजी करेंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में समय से पहले अपने काम को अंजाम देंगे। 

वृषभ: आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किंतु आपको अधिक खर्चों से बचना होगा। किसी चीज को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकता है। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

मिथुन: आज आपको अपने जीवन में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। कुछ ऐसी इच्छाएं पूर्ण होंगी, जिनसे आप आश्चर्य होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं।

कर्क: आज वैवाहिक जीवन में रिश्ते सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह: आज नौकरी में बदलाव हो सकता है। हालांकि आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा।  

कन्या: आज आपको किसी पारिवारिक समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को धनलाभ की प्राप्ति होगी। क्रोध और आवेश में आकर किसी नतीजे पर पहुंचना बेइमानी होगी। मानसिक रूप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। 

तुला: आज आप अपनी किसी संपत्ति से आमदनी प्राप्त सकते हैं। माता जी की सेहत दुरूस्त रहेगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

वृश्चिक: आज आप ऊर्जावान रहेंगे और जोशीले दिखाई देंगे। हालांकि दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। भीड़वाली जगहों से जाने से परहेज करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु: आज आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिजनों में एकता का भाव देखकर मन को शांति मिलेगी। आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। 

मकर: आज मन चंचल अवस्था में रहेगा। आपके व्यक्तित्व में सौंदर्यता बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है। कारोबार में विस्तार होगा।

कुंभ: आज आर्थिक पक्ष के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। आज मेहमान नवाजी में या फिर रिश्तेदारी में धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार के प्रति सचेत रहना होगा। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

मीन: आज किसी राजनेता से मुलाकात संभव है। आज किसी सामूहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आज मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। आय में वृद्धि की संकेत हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य