लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022: आज आर्थिक मोर्चे पर इन 4 राशिवालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में होगा लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: August 10, 2022 06:37 IST

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ होगा। थोड़ा सचेत होकर कार्य करें। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ: आज अधिक पाने की लालसा में कोई गलत रास्ता न अपनाएं। आज के दिन वाहन सावधानी से चलाएं। सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई देंगे। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपको खुशी दे सकता है।

मिथुन: आज दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। फिर भी कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है।

कर्क: आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी के साथ शिकवे गिले दूर हो सकते हैं। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज किसी काम को करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा।  व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। आज कुछ निजी परेशानियों के चलते परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। 

कन्या: आजआप अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। अपने प्रेम जीवन में आप रोमांटिक दिखाई देंगे। प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। धन से जुड़ा हुआ मसला आसानी से सुलझेगा।

तुला: आज  अपने आसपास के लोगों के प्रति आपकी सहानुभूति बनी रहेगी। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। 

वृश्चिक: आज आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। किसी कारण से आज से रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

धनु: आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं। कुटुंब में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर: आज  रास्ते में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप मन लगाकर कार्य करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं।    

कुंभ: कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप ऐसे लोगों से जुड़ेंगे जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। गृह क्लेश को लेकर मन दुखी रहेगा। आत्म-विश्वाम में कमी रह सकती है। अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान रखें।

मीन: आज किसी खास व्यक्ति से सीधी और खुली बातचीत हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। इस वीकेंड कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य