लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 09 July 2022: आज इन चार राशिवालों की पलटेगी किस्मत की बाजी, कोई अधूरी इच्छा होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 09 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज ग्रह-नक्षत्र की स्थिति आपको भ्रमित करेगी। ऐसे में आपको निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। संतान की उन्नति देखकर मन को हर्ष होगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। 

वृषभ: आज नए कार्यों में आप बढ़चढ़कर रुचि लेंगे। धन लाभ के लिए कोई स्कीम आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है। आर्थिक पक्ष पहले ज्यादा मजबूत होगा। आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। काम काज में भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। 

मिथुन: आज आप आपके अंदर जोश और जुनून देखने को मिलेगा। किसी के बहकाने में न आएं, अन्यथा आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। 

कर्क:  आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर रुचि लेंगे। यह दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं।  

सिंह: आज स्थिति का सामना कठिन रूप में हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में दबाव में रहकर कार्य कर सकते हैं, इसमें आपकी गलती करने की संभावना ज्यादा रहेगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी ।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में नए लोगों से आपकी मेलजोल बढ़ेगी। आप धर्म-कर्म के काम में रुचि लेंगे। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक वातावरण आनंद प्रद रहेगा। सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। 

तुला : आज आपका आत्मविश्वास मजबूत दिखाई दे रहा है। काम का दबाव कम होगा। ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। कुटुंब में माहौल ठीक रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। आपके प्रेम संबंधों में रुचि आएगी।

धनु: आज नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष कार्य सफलता दिला सकता है। किसी निर्णय या व्यक्ति को लेकर दुविधा की स्थिति में दिखाई दे सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

मकर: आज आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। आप दूसरों की राय लेकर अपने कार्य को अंजाम देंगे। 

कुंभ: आज पुरानी समस्याएं या दौड़-भाग समाप्त होने की संभावना है। नया काम शुरू कर सकते हैं।  प्यार के मामले में थोड़ा सावधानी से चलें। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 

मीन: आज कोई पुराना कर्ज बचा है तो उसे चुकाने का मन बन सकता है। आपकी आमदनी के बढ़ने के आसार हैं। छात्रों को अध्ययन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा से परहेज कर सकते हैं। आज किसी दूसरों के झगड़ों में खुद को न घसीटें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य